
बिलासपुर । तुलसी जयंती के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर सागा ले आउट सेवा समिति,नवनीत साहित्य समिति( पुरान )एवं प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा भजन,कवि सम्मेलन,विमोचन,सम्मान एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया । यह आयोजन डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्य,डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं डाॅ न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेयी जी के अति विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि सनत तिवारी जी द्वारा लिखित एवं डाॅ शत्रुघन जेसवानी द्वारा एआई के संगीत संयोजन से छत्तीसगढ़ी तुलसी गाथा के विडियो का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर राज कुमार पाण्डेय एवं साथियों,मदन सिंह ठाकुर एवं साथियों,राम निहोरा राजपूत एवं मनोहर दास मानिकपुरी एवं साथियों द्वारा भजन की संगीतमय प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी भजन गायकों का सम्मान किया गया । द्वितीय सत्र में भगवान श्री राम एवं तुलसी दास जी पर केन्द्रित कवि सम्मेलन में नगर एवं अंचल के कवियों एवं कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया । कवि सम्मेलन वरिष्ठ कवि विजय तिवारी,अमृतलाल पाठक,बुधराम यादव,शिव शरण श्रीवास्तव,अशोक शर्मा मयंक मणि दुबे के आतिथ्य में तथा डाॅ राघवेन्द्र दुबे,दीपक दुबे,पूर्णिमा तिवारी एवं बालमुकुन्द श्रीवास के संचालन में आयोजित किया गया ।इस अवसर पर समस्त काव्य पाठ करने वालों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया ।तृतीय सत्र में विमोचन एवं सम्मान का आयोजन डाॅ किरण राठौर एवं कमलप्रीत कौर के संचालन में पद्मश्री राम लाल बरेठ के मुख्य आतिथ्य,डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार,न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेयी,डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव,डाॅ एस एल निराला निराला,शैलेन्द्र सिंह कछवाहा एवं शंकर गेंदले के अति विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर पुस्तक विमोचन के क्रम में एम डी श्रीवास्तव,ओंकारेश्वर मंदिर वार्षिक पत्रिका,हेमंत गौर की कृतियों का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया तथा सम्मान के क्रम में डी लिट उपाधि धारी न्यायमूर्ति श्री चन्द्रभूषण वाजपेयी जी,धर्म भूषण गौरहा,डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव जी,डाॅ आभा गुप्ता,डाॅ संगीता परमानंद,एवं डाॅ गजेन्द्र तिवारी का सम्मान नवनीत मानस समिति ( पुरान) द्वारा किया गया।इस अवसर पर चतुर्थ सत्र में मानस विमर्श संगोष्ठी का आयोजन विष्णु कुमार तिवारी के संचालन में धर्म भूषण डाॅ श्रीधर गौरहा,डाॅ सत्य नारायण तिवारी,डाॅ रश्मि लता मिश्रा, मोहन शर्मा,डाॅ संगीता परमानंद, अशोक शर्मा, न्याय मूर्ति श्री चन्द्रभूषण वाजपेयी जी,डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव जी,एवं डाॅ अंकुर शुक्ला ने भाग लिया।पंचम सत्र में आयोजित सम्मान के क्रम में सुरेश सिंह बैस शाश्वत वरिष्ठ पत्रकार, श्रीकांत प्रजापति (बी बी सी न्यूज बिलासपुर), रिषि सिंह परिहार (हरिभूमि) मदन सिंह ठाकुर (टारगेट आफ छत्तीसगढ़),,रेश्मा लहरे (आज की जनधारा),एवं गीता सोचे (दैनिक महाकौशल)का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रदीप शर्मा ने किया ।
