कार्रवाई के दौरान चकरभाठा स्थित कृष्णा नीलम गृह उद्योग में 4 किशोर श्रमिक तथा रायपुर अलायमेंट, जरहाभाठा में 1 किशोर श्रमिक कार्यरत पाया गया। उक्त किशोर श्रमिक को रेस्क्यू कर बाल संरक्षण इकाई को सौंप दिया गया है।इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि बाल एवं किशोर श्रमिकों को नियोजित करना कानूनन प्रतिबंधित है तथा ऐसे संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त कार्रवाई में श्रम विभाग से श्रीमती योषिता शर्मा, श्रम निरीक्षक, श्रीमती उमा सोनी, श्रम उप निरीक्षक एवं श्री दीपक पटेल, श्रम उप निरीक्षक, पुलिस विभाग से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर श्री मनोज एक्का एवं श्री रविन्द्र भारद्वाज, चाइल्डलाइन से श्री आशीष तरुण एवं समर्पित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन(एनजीओ) से श्री पुरुषोत्तम पांडे शामिल रहे।श्रम विभाग द्वारा बाल एवं किशोर श्रमिकों के नियोजन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए नियोजकों को बाल श्रम एवं किशोर श्रम संबंधी प्रावधानों का पालन करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।
