बिलासपुर। साधु वासवानी सेंटर, बिलासपुर द्वारा सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए सावन माह के पावन अवसर पर रक्षाबंधन के पूर्व
33 जरूरतमंद परिवारों को राशन सेवा अर्पित की गई। इस सेवा के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक दैनिक उपयोग की आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई।
राशन किट में गेहूँ का आटा, पोहा, खाद्य तेल, चना दाल, मूंग दाल, शक्कर, चाय और नमक सहित विभिन्न आवश्यक सामग्री शामिल थी। राशन प्राप्त करने वाले परिवारों के चेहरों पर आई खुशी ने सेवा से जुड़े सभी लोगों के हृदय को भावुक कर दिया।
सेंटर से जुड़े सेवाभावी सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। इस सेवा के अवसर पर सभी ने अपने प्रिय दादा और दीदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी कृपा और आशीर्वाद से ही सेवा के ऐसे कार्य निरंतर संभव हो पाते हैं।
साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर की यह पहल सेवा, करुणा और मानवता की भावना का सुंदर उदाहरण है।
आज के इस पूरे सेवा कार्यों में साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा यह जानकारी केंद्र की प्रमुख सपना कलवानी के द्वारा दी गई
