बिलासपुर। राजस्व कॉलोनी, सरकंडा स्थित संजय हाईट्स में कमरछठ पूजा का पर्व श्रद्धा एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने कमरछठ व्रत की पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार पूजा सामग्री अर्पित कर भगवान शिव एवं माता पार्वती का स्मरण किया। परिसर में महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं एवं धार्मिक संस्कृति से जुड़ी परंपराओं को जीवंत रखा।
इस अवसर पर संजय हाईट्स का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कमरछठ पर्व मनाते हुए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया।
