कहा- इतना पैसा और समय लगाने के बाद मिला वड़ा पाव जिंदगी का सबसे बेहतरीन स्वाद
मुंबई। “बस इतना अमीर बनना है कि ₹15 हजार खर्च करके ₹20 का वड़ा पाव खाने मुंबई पहुंच जाएं!” सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कहानी इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रही है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठी एक महिला वड़ा पाव खा रही थी। इसी दौरान उसके मन में ख्याल आया कि असली वड़ा पाव तो मुंबई का ही होता है। फिर क्या था, उसने अपना सामान पैक किया और सिर्फ वड़ा पाव का असली स्वाद चखने के लिए मुंबई जाने का फैसला कर लिया।
महिला ने करीब ₹5,000 की फ्लाइट ली और मुंबई पहुंच गई। एयरपोर्ट पर उसने करीब ₹165 की चाय पी। इसके बाद शाम करीब 4 बजे फ्लाइट से रवाना हुई और शाम 7 बजे मुंबई पहुंची। मुंबई एयरपोर्ट से महज 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में उसे करीब 70 मिनट लग गए।
मुंबई पहुंचने के बाद उसने करीब ₹4,000 प्रतिदिन का कमरा लिया। अगले दिन सुबह वह किसी बड़े रेस्टोरेंट या महंगे कैफे में नहीं गई, बल्कि मुंबई की एक गली में लगे छोटे से ठेले पर पहुंची।
यहां उसे मिला मुंबई का मशहूर वड़ा पाव, जिसकी कीमत थी महज ₹20।
दिलचस्प बात यह रही कि जिस वड़ा पाव के लिए उसने करीब ₹15,000 तक खर्च कर दिए, उसकी कीमत सिर्फ ₹20 थी। लेकिन महिला के मुताबिक, पहला निवाला खाते ही उसे लगा कि इतना पैसा और समय खर्च करना भी सार्थक रहा।
उसने कहा कि इतना खर्च और सफर करने के बाद खाया गया यह वड़ा पाव उसकी जिंदगी का सबसे अच्छा वड़ा पाव लगा।
अब सोशल मीडिया पर लोग भी मजेदार सवाल पूछ रहे हैं—
क्या आप भी ₹15,000 खर्च करके सिर्फ ₹20 का वड़ा पाव खाने मुंबई जाएंगे? 😄🌭
सोशल मीडिया में यह खबर ज्यादा वायरल हो रही है
