बिलासपुर। आगामी गणेश उत्सव के पावन पर्व को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), बिलासपुर
द्वारा एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह
,कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और राजेश सैनी ने संयुक्त रूप से आम जनता और व्यापारी वर्ग से पर्यावरण-अनुकूल त्योहार मनाने की अपील की है।कैट पदाधिकारियों ने “प्रकृति का साथ, आस्था पर विश्वास” का संदेश देते हुए कहा कि इस वर्ष विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की अगवानी के लिए हम सभी को ‘मिट्टी के गणेश’ की प्रतिमाओं को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) और रासायनिक रंगों से बनी मूर्तियां हमारे जल स्रोतों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं, जबकि मिट्टी की मूर्तियां पूरी तरह से प्रकृति के अनुकूल होती हैं। मिट्टी के गणेश को अपनाना ही पर्यावरण के प्रति हमारा सच्चा सम्मान होगा।स्थानीय उत्पादों और बाजारों को बढ़ावा देने की अपीलकैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिह और आशीष अग्रवाल ने “आया त्योहार, चलो बाजार” नारे के तहत नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी त्योहारों की खरीदारी के लिए स्थानीय बाजारों में जाएं। उन्होंने कहा, “आप सभी बाजार जाएं और स्थानीय उत्पाद खरीदकर घर लाएं।” ऐसा करने से न केवल हमारे स्थानीय व्यापारियों को संबल मिलेगा, बल्कि मिट्टी की सुंदर मूर्तियां बनाने वाले हमारे पारंपरिक मूर्तिकारों और कुम्हारों के परिवारों के घरों में भी खुशहाली और समृद्धि आएगी।कैट छत्तीसगढ़ हमेशा से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और ‘लोकल फॉर वोकल’ (Local for Vocal) को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस गणेश उत्सव में आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि आस्था के इस महापर्व को पूरी पवित्रता के साथ मनाएंगे, पर्यावरण की रक्षा करेंगे और स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
धन्यवाद
हीरानंद जयसिंह
जिला अध्यक्ष
कैट बिलासपुर
9827108951
