गोंदिया। मां संतोषी मां वैभवलक्ष्मी धाम गोंदिया सेवा समिति के तत्वावधान में मां संतोषी स्वरूप माढ़र वाली माता रानी जी का अवतरण दिवस श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 16 सितंबर 2026, बुधवार को सिंधी कॉलोनी, गोंदिया स्थित मनिहारी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। इस अवसर पर भक्तिमय कार्यक्रम के साथ रात्रि 8 बजे केक कटिंग का आयोजन भी किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में गोंदिया के मशहूर गायक जलसा म्यूजिकल ग्रुप एवं गुलशन खत्री द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
मां संतोषी मां वैभवलक्ष्मी धाम गोंदिया सेवा समिति ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता रानी के अवतरण दिवस के इस पावन अवसर का लाभ लेने की अपील की है।
निवेदक — मां संतोषी मां वैभवलक्ष्मी धाम गोंदिया सेवा समिति
यह जानकारी रायपुर के सेवादारी प्रेम बिरनानी जी के द्वारा दी गई है
