सर्वसम्मति से हुआ चयन, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दी शुभकामनाएं
बिलासपुर। व्यापार विहार युवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कैलाश मार्केटिंग में आयोजित की गई। बैठक में समिति के विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ नवीन अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से भाई श्री साहिल विधानी को युवा समिति व्यापार विहार का अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष बनने पर उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा समिति व्यापार विहार के व्यापारियों और युवाओं के हित में बेहतर कार्य करेगी।
इस अवसर पर युवा समिति के संरक्षक श्री कैलाश मालघानी जी, चेयरमैन श्री राजेश गंगवानी जी, मुख्य सलाहकार श्री ललित वाधवानी जी (लीलू), कोषाध्यक्ष श्री हीरानंद छूगानी जी, सचिव श्री अविनाश मोटवानी जी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष साहिल विधानी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा सभी को साथ लेकर युवा समिति को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे
