बिलासपुर/तखतपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल , बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा, प्रमोद वर्मा , प्रवीण सलूजा, राजेश सैनी हरदीप होरा नितिन सलूजा ने बताया कि अपने संगठन को तहसील स्तर पर मजबूती देने के लिए संगठन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी कड़ी में कैट बिलासपुर द्वारा तखतपुर के होटल रेयांश इंटरनेशनल में तखतपुर के स्थानीय व्यापारी संगठन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के सर्वप्रथम तखतपुर व्यापारी संघ द्वारा कैट पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार किया उसके बाद कैट जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कैट संगठन के उद्देश्य और कार्यप्रणाली और व्यापारियों के हितों लिए कीए जा रहे कार्यो की जानकारी विस्तृत से दी तदुपरांत तखतपुर के सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति और राष्ट्रीय वॉइस चेयरमैन अमर परवानी की सहमति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) को तखतपुर के सयोजक की मनोनीत किया ।इस कैट प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल कहा कि बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह के मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है, और अब अनिल सिंह ठाकुर (राजा) के मनोनयन से तहसील स्तर तखतपुर क्षेत्र में व्यापारियों की आवाज और बुलंद होगी और जल्द ही वहाँ कार्यकारिणी ।नवनियुक्त पदाधिकारी अनिल सिंह ठाकुर (राजा) ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए CAIT बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और तखतपुर के सभी व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस बैठक में क्षेत्र के परशराम मंगलानी जी, गुरचरन सिंग बग्गा ,प्रमोद अग्रवाल,करमचंद टेकवानी,अनिल सिंह, किशनताम्रकर आदित्य अग्रवाल, परवेज़ भारमल,राजेश अग्रवाल,रवि हुरा,हेमराज मंगलानी ,गिरिश कुकरेजा, सूरज सोनी,मनोज गुप्ता, मनोज सोनी,मुरली गागवानी, राजेश पाली राकेश सोनी,राकेश मंदानी, संतरामजी,प्रतीक अग्रवाल, अमित मंगलानी व अनेक वरिष्ठ और युवा व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
