सतना (म.प्र.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस के अवसर पर बाबा मेहरशाह दरबार, सतना (म.प्र.) के महंत पुरुषोत्तमदास जी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
महंत पुरुषोत्तमदास जी ने कहा कि डॉ. मोहन भागवत जी असंख्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणापुंज हैं तथा राष्ट्रसेवा के मार्ग पर उनका मार्गदर्शन समाज को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है। राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनका समर्पण, सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित की भावना सभी के लिए अनुकरणीय है।
उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सदैव डॉ. मोहन भागवत जी पर बनी रहे तथा उन्हें स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन प्रदान हो। उनका मार्गदर्शन एवं प्रेरणा इसी प्रकार समाज और राष्ट्र को सेवा के पथ पर आगे बढ़ाती रहे।
— महंत पुरुषोत्तमदास जी
बाबा मेहरशाह दरबार, सतना (म.प्र.)
