तीज मिलन समारोह में गूंजा नारी शक्ति का स्वर, पारंपरिक उत्साह के साथ एकजुट हुईं महिलाएं
*जागृति साहस। नवापारा राजिम, छ. ग.।* स्थानीय कलाम कोठी में बुधवार को नवापारा भाजपा मंडल द्वारा तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और महिलाओं ने सावन झूले सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे, जिला महामंत्री स्वाति वर्मा एवं ओमकुमारी साहू, रेखा सोनकर, तनु मिश्रा, योगिता सिन्हा, माधुरी साहू, साधना सौरज, तारिणी चंद्राकर, रागिनी साहू, चेतना गुप्ता सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। महिलाओं के लिए हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं – तीज मिलन समारोह में महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू द्वारा सम्मानित किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। वर्तमान नवापारा नगर अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने कहा कि तीज का यह विशेष पर्व माताओं के त्याग का है, माताओं के आशीर्वाद से ही समाज आगे बढ़ता रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तीज मिलन कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली से जुड़ा पर्व है, तीज के अवसर पर महिलाएं मायके जाकर उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, उन्होंने सभी को आगामी पोला-तीजा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो निश्चित रूप से समाज और राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा, साथ ही उन्होंने उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा नगर एवं ग्राम के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक भाजपा मंडल में होने चाहिए जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले। प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और कहा कि छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला तीज पर्व हमारी मूल माटी, संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है और छत्तीसगढ़ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आस्था रखने वाला प्रदेश है और यहां के पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान हैं। आयोजकों ने जताया आभार – कार्यक्रम का सफल संचालन सरोज कंसारी ने किया, इस अवसर पर उनके योगदान के लिए विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों उनका सम्मान भी किया गया, कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष नंदनी साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, नवापारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमति साहू, योगिता सिन्हा, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, फेकनू साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरज साहू, सभापति पूजा कंसारी, निर्मला साहू, पार्षद लोमेश्वरी साहू, जीना निषाद, अन्नपूर्णा देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
