रायपुर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, दुग्धाभिषेक, ध्वज वंदना, पालकी शोभायात्रा एवं रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
रायपुर। श्री श्री 1008 सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी जी का 36वां वर्षी महोत्सव 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
महोत्सव के प्रथम दिन 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी), पुरानी बस्ती, लिली चौक में सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी जी का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात ध्वज वंदना, आरती एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा। दोपहर 1:30 बजे मंदिर परिसर में आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात 8 बजे अग्रसेन धाम, रायपुर में भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा।
22 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी), पुरानी बस्ती, लिली चौक से सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी जी की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद रात 10 बजे अग्रसेन धाम, रायपुर में भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा।
महोत्सव के अंतिम दिन 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से अग्रसेन धाम, रायपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात 8 बजे से भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम स्थल:
श्री सतगुरु जीवतपुरी गोस्वामी जी, श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी), पुरानी बस्ती, लिली चौक, रायपुर, छत्तीसगढ़।
