कोरबा। बिलासपुर में ठाकुर राम सिंह एवं अन्य हिंदू योद्धाओं के समर्थन में धर्म सेना कोरबा ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए जिले में ज्ञापन सौंपा। धर्म सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि वे बिलासपुर के हिंदू योद्धाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उनके समर्थन में आवाज उठाते रहेंगे।
धर्म सेना कोरबा की ओर से कहा गया कि हिंदू समाज के साथ किसी भी प्रकार के कथित अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने ठाकुर राम सिंह सहित बिलासपुर के सभी हिंदू योद्धाओं के प्रति अपना खुला समर्थन जताते हुए संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि समाज के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना जारी रखा जाएगा।
धर्म सेना कोरबा ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
