इंदौर
अहिल्योत्सव समिति इंदौर के तत्वाधान में प्रातः स्मरणीय पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर कल 10 सितंबर गुरुवार को गांधी हाल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद मूर्ति परम पूज्य श्री धनंजय शास्त्री वैद्य मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल थे
कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्म भूषण पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने की
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सांसद शंकर लालवानी इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थे
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल और वेद मूर्ति परम पूज्य धनंजय शास्त्री वैद्य अखिल भारतीय विदत धर्म सभा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई जी के जीवन पर उनके पुण्य कार्यों पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश पारवानी ने किया
कार्यक्रम के पश्चात लोकमाता अहिल्याबाई की स्मृति में पुण्यतिथि के अवसर पर पालकी यात्रा निकाली गई पालकी यात्रा के संयोजक सांसद श्री शंकर लालवानी थे उनके मार्गदर्शन में यात्रा निकाली गई
पालकी यात्रा मे झाकिया पुलिस बैंड और घोड़े पर महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर पुरुष और महिलाएं चल रही थी
पालकी यात्रा मार्ग में इंदौर की समस्त सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत मंच लगाकर पालकी यात्रा का स्वागत किया गया
कार्यक्रम में पालकी यात्रा में प्रमुख रूप से देवराज सिंह परिहार राजेंद्र सचदेव अनिल भोजे पार्षद कंचन गिदवानी कमल मटाई विशाल गिदवानी पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता पूर्व विधायक गोपी नीमा बालकृष्ण अरोरा पूर्व पार्षद सुधीर देंडगे
इंदौर नगर निगम के पूर्व सभापति
अजय सिंह नरूका पूर्व पार्षद जवाहर मंगवानी पूर्व पार्षद सरिता मंगवानी सहित इंदौर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
