समाज सेवा और जनसेवा के कार्यों की सराहना, उपस्थितजनों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ व सम्माननीय महेश दरयानी जी का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महेश दरयानी जी के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए समाजसेवा और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महेश दरयानी लंबे समय से समाज को संगठित करने तथा सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उपस्थित समाजजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान सुरेश सुखीजा, अमर चंदनानी, शिव श्रीवास्तव, आर.एन. रामराव, मनीष पंजवानी, बलराम आहूजा, बबलू सहित श्रमबिंदु कार्यालय से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने आत्मीयता के साथ जन्मदिन समारोह में सहभागिता कर महेश दरयानी जी को शुभकामनाएं दीं।
हमर संगवारी परिवार, बिलासपुर छत्तीसगढ़ की ओर से महेश दरयानी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
