होटल बंसीवाला में
रामकृष्ण केयर हास्पीटल रायपुर
के द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था
इसी के तहत विभिन्न सामाजिक संगठनों
एवं व्यापारिक संगठनों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था
जिसमें उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया एवं चिकित्सकों के द्वारा कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई
इसी कड़ी में बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार जनसंदेश प्रेस के संपादक एवं इंडियन नेशनल स्माॅल न्यूज पेपर्स एलायंस फोरम, इंसाफ,छत्तीसगढ इकाई के
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कलवानी
का रामकृष्ण केयर हास्पीटल के मार्केटिंग एवं सेल्स हेड सुकुमार दाश ने सम्मान किया
इस अवसर पर आमंत्रित सदस्यों एवं समाज प्रमुखों ने प्रश्नों के माध्यम से उनसे जानकारी ली एवं अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव उन्हें दिए
अत्यंत गरिमामय वातावरण में यह आयोजन संपन्न हुआ
अंत में सभी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए चिकित्सकों के द्वारा सभी के आने के लिए आभार व्यक्त किया गया
