*अमर बजाज ने छत्तीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की बाबा साहब को जानकारी दी*
*
बिलासपुर! छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी.एस. सिंहदेव जी (बाबा साहब) का बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेसी राहुल वाधवानी के निवास स्थान में छत्तीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन परिवार ने लाल झूलेलाल जी की पखर पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेसी अमर बजाज ने इस दौरान सामाजिक विषयों पर सार्थक कर छत्तीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं गतिविधियों की जानकारी देने पर बाबा साहब ने प्रसन्नता व्यक्त की और सिंधी समाज को कांग्रेस संगठन में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने हेतु अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर बाबा साहब का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के प्रमुख अमर बजाज, मनीष लाहोरानी, राहुल वाधवानी, रवि बजाज, इत्यादि सामाजिक, व्यवसायिक जगत एवं राजनीतिक क्षेत्र के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
