बिलासपुर, 12 सितंबर 2026। रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा बिलासपुर के सिंधी समाज के साथ स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कम्युनिटी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर, सिंधु चेतना एवं समस्त सिंधी समाज बिलासपुर की महत्वपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल के कैंसर एवं ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। टीम द्वारा हॉस्पिटल के कैंसर इंस्टीट्यूट में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, उपचार की नवीनतम पद्धतियों एवं आधुनिक मशीनों सहित विभिन्न उपचार व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थितजनों के समक्ष रखी गई।
चर्चा के दौरान *पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री विनोद मेघानी जी* ने कैंसर के उपचार के साथ-साथ उसकी रोकथाम एवं प्रारंभिक पहचान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केवल उपचार ही नहीं, बल्कि बीमारी से बचाव एवं समय पर जांच के प्रति जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है।
*कार्यक्रम का मंच संचालन श्री नीरज जग्यासी* द्वारा किया गया। उन्होंने सिंधी समाज एवं सिंधु चेतना द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी उपस्थितजनों को दी।
वहीं *समाधान योजना के अध्यक्ष श्री रवि प्रीतवानी* जी ने भी सिंधु चेतना द्वारा समाजहित में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत चर्चा की। इन प्रयासों की रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल की टीम द्वारा सराहना की गई तथा भविष्य में इन जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया गया।
*बैठक में भविष्य में रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल रायपुर एवं बिलासपुर सिंधी समाज के बीच एक एमओयू (MoU) करने की दिशा में भी सकारात्मक चर्चा हुई। इसके माध्यम से समाज के सदस्यों को कैंसर एवं अन्य बीमारियों के उपचार में विशेष रियायत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलकर जनकल्याणकारी कार्य करने की योजना पर सहमति बनी।*
इस अवसर पर बिलासपुर सिंधी समाज के अनेक आदरणीय एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें श्री नानक खटूजा, श्री मोहन जैसवानी ,श्री कन्हैया लाल भगवानी, श्री टेकचंद वाधवानी, श्री कमल सबवानी, श्री सतीश लाल, श्री विजय वाधवानी, श्री दीपक मोहनानी, श्री गिरीश जेसवानी, श्री हीरानंद जयसिंघ, श्री विशाल मांकानी, श्री मुकेश लालचंदानी, श्री राहुल जग्यासी, श्री रौनक मोटवानी, श्री राजकुमार कलवानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
यह बैठक बिलासपुर सिंधी समाज एवं रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल के बीच स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नए एवं सकारात्मक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।
