
बिलासपुर, 12 सितंबर 2026। रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल रायपुर की ओर से बिलासपुर के एक निजी होटल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल के कैंसर एवं टेन्कोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। चिकित्सकों ने अस्पताल के कैंसर इंस्टीट्यूट में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, नवीनतम उपचार पद्धतियों, आधुनिक चिकित्सा मशीनों एवं विभिन्न उपचार व्यवस्थाओं के संबंध में पत्रकारों को विस्तार से जानकारी दी।
चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर के मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अस्पताल लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पात्र मरीज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा निजी स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से भी उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी
उपचार के साथ जागरूकता और समय पर जांच जरूरी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर के उपचार के साथ-साथ इसकी रोकथाम और प्रारंभिक पहचान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मामले में समय पर जांच और बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान होने से उपचार के बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।
चिकित्सकों ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि केवल बीमारी का उपचार ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, शुरुआती लक्षणों के प्रति सजग रहने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी जागरूक करना आवश्यक है।
वरिष्ठ चिकित्सकों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों का समूह उपस्थित रहा। जीनमें डॉ. मुव राय, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. नीरू, डॉ. नवीन कुमार जैन, डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. सुभाष साहू एवं डॉ. एकला सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
चिकित्सकों ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कैंसर के उपचार, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, उपलब्ध सुविधाओं तथा मरीजों के लिए उपचार की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी साझा कि
और बताया कि अब प्रदेशवासियों को दिल्ली मुंबई हैदराबाद जाने की जरूरत नहीं है रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में सारी सुविधा उपलब्ध है
हमर संगवारी ने किया कार्यक्रम का कवरेज
रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से कैंसर उपचार एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी ली और पूरे कार्यक्रम का समाचार कवरेज किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य बिलासपुर एवं आसपास के लोगों तक कैंसर के आधुनिक उपचार, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा बीमारी की समय पर पहचान को लेकर जागरूकता पहुंचाना रहा।
