(समाज के युवाओं को उपयुक्त रिश्ते उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू हुई नई पहल)
बिलासपुर। भक्त कवंर नगर, सिंधी कॉलोनी में शुभ मंगल म्यूजिकल पार्टी एवं मैरिज ब्यूरो का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाज के पंडित जगदीश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार कलवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, मोहन मोटवानी, राकेश शर्मा एवं पंडित देव शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैरिज ब्यूरो का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मैरिज ब्यूरो के संचालक राकेश शर्मा एवं देव शर्मा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों और उनके परिवारों को उपयुक्त रिश्ते तलाशने में सुविधा उपलब्ध कराना है। कई परिवार अच्छे रिश्ते की तलाश में लंबे समय तक भटकते रहते हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर एक विश्वसनीय माध्यम उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि मैरिज ब्यूरो के माध्यम से परिवार अपनी पसंद और आवश्यकताओं के अनुसार रिश्तों पर बातचीत कर सकेंगे। प्रयास रहेगा कि युवक-युवतियों के विवाह में अनावश्यक देरी न हो और समाज में समय पर विवाह को बढ़ावा मिले। साथ ही संस्था द्वारा म्यूजिकल एवं वेडिंग से जुड़े कार्यक्रमों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
उद्घघाटन कार्यक्रम में पहुंचे समाज के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के लिए विश्वास और पारदर्शिता के साथ कार्य करने वाले ऐसे मंच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस अवसर पर अतिथियों एवं समाजजनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया।
हमर संगवारी परिवार की ओर से शुभ मंगल म्यूजिकल पार्टी एवं मैरिज ब्यूरो के संचालकों को नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
समाज के परिवारों से अपील की गई कि रिश्तों की तलाश में अनजान ऑनलाइन माध्यमों या संदिग्ध लोगों के झांसे में आने के बजाय स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विश्वसनीय माध्यमों से जानकारी लेकर आगे बढ़ें। सिंधी कॉलोनी स्थित इस मैरिज ब्यूरो में परिवार अपनी आवश्यकताओं और पसंद के अनुसार बातचीत कर रिश्ते के संबंध में निर्णय ले सकते हैं।
