रायपुर/छत्तीसगढ़।:- छत्तीसगढ़ की चर्चित न्यूज़ एंकर सोमा देवांगन को बड़ी राहत मिली है। जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आ गई हैं। उनकी रिहाई के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर सामने आए ताजा वीडियो में सोमा देवांगन को जेल से बाहर आते हुए देखा जा रहा है। जेल के बाहर मौजूद समर्थकों ने उनका स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाईं। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।
सोमा देवांगन की गिरफ्तारी के बाद से ही यह मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ था। अब जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई ने एक बार फिर इस पूरे प्रकरण को सुर्खियों में ला दिया है।
फिलहाल उनकी रिहाई के बाद मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया और घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में क्या नया मोड़ आता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
ब्रेकिंग अपडेट: जमानत के बाद सोमा देवांगन की जेल से रिहाई, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत।
