
*’CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने CAIT की अभिनव पहल की सराहना की, अमर पारवानी एवं CAIT टीम को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ*
*मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में अमर पारवानी ने CAIT छत्तीसगढ़ टीम के साथ प्राप्त किया मेडल एवं प्रमाण-पत्र*
*“यह विश्व रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों को समर्पित” – अमर पारवानी*
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अजमानी, दिलीप खेंडेलवाल, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा आयकर विभाग के सहयोग से आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘व्यापारी कर संवाद’ अभियान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ‘एक प्रदेश – एक दिन – एक संवाद’ की अभिनव अवधारणा के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक ही दिन आयोजित इस व्यापक संवाद अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति में CAIT के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी जी ने CAIT छत्तीसगढ़ की टीम के साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रदान किए गए मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किए।
गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती सोनल शर्मा एवं श्री राजेश शर्मा ने श्री अमर पारवानी एवं CAIT छत्तीसगढ़ की टीम को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने श्री अमर पारवानी एवं CAIT छत्तीसगढ़ की पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा इस अभिनव पहल की सराहना की।
यह सम्मान केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि व्यापारी समाज और आयकर विभाग के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग की नई संस्कृति को स्थापित करने वाली CAIT छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल की राष्ट्रीय पहचान है।
“यह केवल रिकॉर्ड नहीं, व्यापारी और विभाग के बीच विश्वास की जीत है” – अमर पारवानी
CAIT के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कहा कि ‘व्यापारी कर संवाद’ की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि CAIT छत्तीसगढ़ ने इस पहल के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि व्यापारी और विभाग एक-दूसरे के सामने नहीं, बल्कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति के लिए एक-दूसरे के साथ खड़े साझेदार हैं।
श्री पारवानी ने कहा कि ‘एक प्रदेश-एक दिन-एक संवाद’ की अवधारणा अपने आप में अनूठी थी। प्रदेश के विभिन्न प्रमुख जिलों में एक ही दिन व्यापारियों और आयकर विभाग के अधिकारियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया। व्यापारियों को आयकर संबंधी प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं अनुपालन की जानकारी देने के साथ उनकी जिज्ञासाओं और व्यावहारिक समस्याओं को सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान की आधारशिला जानकारी, जागरूकता, मार्गदर्शन और समाधान के चार स्तंभों पर रखी गई थी। इसका उद्देश्य व्यापारियों के मन में कर व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका को दूर कर सरल जानकारी, सहज मार्गदर्शन और सकारात्मक संवाद का वातावरण तैयार करना था।
श्री पारवानी ने कहा कि अक्सर कर संबंधी नोटिस या विभागीय प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों में अनावश्यक चिंता रहती है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारियों को नोटिस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आयकर विभाग व्यापारी का मित्र, सहयोगी और मार्गदर्शक बनकर उनकी सहायता कर सकता है। सही जानकारी और समय पर अनुपालन के माध्यम से व्यापारी आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है।
“गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का यह सम्मान हमारे लिए गौरव का क्षण है, लेकिन इससे भी बड़ी उपलब्धि यह है कि इस पहल ने व्यापारी और आयकर विभाग के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु बनाया है। यह सम्मान रिकॉर्ड से कहीं अधिक संवाद की उस संस्कृति का सम्मान है, जिसकी आज व्यापार और विभाग दोनों को आवश्यकता है।”
CAIT ने इस ऐतिहासिक पहल की सफलता में महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए मुख्य आयकर आयुक्त, रायपुर श्री संजीव (IRS) का विशेष रूप से एवं सभी जिलों के आयकर अधिकारियों आभार व्यक्त किया। साथ ही आयकर विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूरी टीम को इस पहल को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई आर्थिक संभावनाओं की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति में इस उपलब्धि का सम्मान प्राप्त होना कैट छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश के व्यापारी समाज के लिए विशेष गौरव का विषय है।
हीरानंद जयसिंह और आशीष अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ व्यापार, निवेश, उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास की नई संभावनाओं की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में शासन और व्यापारी समाज के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग प्रदेश की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान कर सकता है।
हीरानंद जयसिंह ने कहा कि CAIT छत्तीसगढ़ प्रदेश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासन के साथ मिलकर आगे भी रचनात्मक एवं परिणामदायी पहल करता रहेगा।
“छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि पूरे व्यापारी समाज की उपलब्धि है”
हीरानंद जयसिंह ने कहा कि गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त करना प्रदेश के व्यापारिक संगठनों और लाखों व्यापारियों की सामूहिक सहभागिता का परिणाम है।
बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा ने कहा की
“यह विश्व रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों को समर्पित है। यह उनके विश्वास, सहभागिता और सामूहिक शक्ति का सम्मान है। ब्।प्ज् छत्तीसगढ़ इस उपलब्धि को प्रदेश के प्रत्येक व्यापारी को समर्पित करते हुए आने वाले समय में व्यापारी हित और छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।”
उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल की सफलता के लिए प्रदेश के सभी व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों तथा आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त कियां।
CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के सभी व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों एवं ब्।प्ज् की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘व्यापारी कर संवाद’ का दर्ज होना छत्तीसगढ़ के व्यापारी समाज के लिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि CAIT छत्तीसगढ़ के उस संकल्प को और मजबूत करती है, जिसमें व्यापारी हित, विभाग के साथ सकारात्मक संवाद और छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ब्।प्ज् इसी प्रकार की ऐतिहासिक एवं रचनात्मक पहलों के माध्यम से प्रदेश के व्यापारिक विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राम मंधान, भरत जैन, दीपक विधानी, कन्हैया गुप्ता, कान्ति पटेल, एवं रतनदीप सिंह ।
धन्यवाद
हीरानंद जयसिंह
जिला अध्यक्ष
कैट बिलासपुर
9827108951
