वार्ड नंबर 80 से विजयश्री हासिल कर समाज का बढ़ाया गौरव, बधाइयों का लगा तांता
कोटा, राजस्थान। कोटा नगर निगम चुनाव में सिंधी समाज की मातृशक्ति श्रीमती संजना झमटानी ने वार्ड नंबर 80 से शानदार विजय हासिल कर समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी जीत के बाद सिंधी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।
संजना झमटानी की इस जीत को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।
इस अवसर पर सिंधु सभा टाइम्स के प्रधान संपादक राजेंद्र सचदेव, मुंबई ब्यूरो चीफ एवं भारतीय जनता पार्टी मुंबई सिंधी सेल के अध्यक्ष रोहित भागनारी तथा सिंधु सभा टाइम्स के संपादक अशोक सचदेव ने श्रीमती संजना झमटानी को उनकी विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।, हमर संगवारी परिवार बिलासपुर छत्तीसगढ़ की ओर सभी बहुत-बहुत बधाइयां शुभकामनाएं
उन्होंने विश्वास जताया कि संजना झमटानी क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए वार्ड के विकास और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।
सिंधी समाज की मातृशक्ति की यह जीत समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
