बिलासपुर। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर प्रेस क्लब में विराजित भगवान श्री गणेश जी की आज शाम विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ आरती की गई। विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सामूहिक रूप से आरती कर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रेस क्लब परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।
आरती कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की विभाग संयोजिका देहुती धीवर, नेहा राजपूत, कमलनी गुप्ता, भूमिका रायल (दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका), सोनल अग्रवाल (मातृ शक्ति संयोजिका), सुनीता सोनी (जिला सह संयोजिका) सहित अन्य बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में समरसता प्रांत सह संयोजक राजीव शर्मा, जिला मंत्री विक्रांत केशरवानी, गौरव धनकर, प्रचार प्रमुख मोहन सहित विश्व हिंदू परिषद एवं संबंधित संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सभी ने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
