बिलासपुर। स्वतंत्र पत्रकार मोहन मदवानी इन दिनों अमेरिका प्रवास पर हैं। विदेश की धरती पर रहते हुए भी उन्होंने अपनी भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था को पूरी श्रद्धा के साथ कायम रखा। अमेरिका में अपने परिवार के साथ उन्होंने श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना में शामिल होकर धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
श्री मदवानी ने कहा कि देश हो या विदेश, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराएं हमारी पहचान हैं। इन्हें कायम रखने के लिए स्थान नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास आवश्यक है। उन्होंने परिवार सहित गणेश पूजा में शामिल होकर यह संदेश भी दिया कि आधुनिक जीवनशैली और विदेशी परिवेश के बीच अपनी संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि मोहन मदवानी अपने पुत्र, बहू और नाती-पोतों से मिलने अमेरिका गए हैं और करीब पांच माह के प्रवास पर हैं। इससे पहले भी वे अमेरिका का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने अपने इस प्रवास को निजी और पारिवारिक यात्रा बताते हुए कहा कि अपनों से मिलने की खुशी के साथ अपनी मिट्टी और देश से दूर रहने का भाव भी मन में बना रहता है।
.
