सद्भावना मंच द्वारा मनाई गई देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि।

खंडवा (म.प्र.) : सद्भावना मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सद्भावना मंच द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की उपस्थिति में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर श्री जैन ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को सद्भावना मंच विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस अवसर पर मंच के प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, आनंदपाल सिंह तोमर, गणेश भावसार, चंद्रकुमार सांड, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, कमल नागपाल, महेश मूलचंदानी, एनके दवे, सुभाष मीणा आदि सहित सदस्य उपस्थित थे।