बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश कलवानी ने बताया कि संस्था की फाउंडेशन मेंबर सपना कलवानी, चित्रा पंजवानी के द्वारा संस्था के माध्यम से दादा के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर सेवा कार्यों को करते रहते हैं दादा हमेशा एक बात बोलते थे मीठा बोलो अच्छा बोलो सच बोलो और सेवा करो मानव हो या जानवर हो सेवा सबकी करो दिल से करो अच्छे मन से करो प्यार से करो सेवा का कोई मोल नहीं, सेवा से बड़ा कोई धन नहीं सेवा करने का मौका भी भगवान हर किसी को नहीं देता है धन दौलत तो सबके पास आ जाती है पर सेवा करने का समय हर किसी के पास नहीं होता है बड़े किस्मत वाले होते हैं वह लोग जो सेवा कार्य करते हैं और दीन दुखियों की सेवा तो महान सेवा है दादा के आदर्शों पर चलकर प्रति माह अन्न की सेवा साधु वासवानी मिशन सेंटर बिलासपुर के द्वारा की जाती है इस महा भी जरूरतमंद 30 परिवारों को सूखा राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर सपना कलवानी ने कहा कि हम कौन हैं करने वाले हम तो सिर्फ माध्यम हैं कराने वाला तो दादा हैं दादा जैसा बोलते हैं वैसा कार्य करते हैं दादा के दिखाए हुए मार्ग पर हम चलते हैं और हमें जो आनंद और खुशी सुकून मिलता है यह सेवा कार्य करने से अन्य कोई कार्यों में नहीं मिलता है मन में एक अलग ही शांति मिलती है लोगों की मुस्कान देखते हैं उन्हें जब खुश होते देखते हैं तो हमें भी खुशी मिलती है हकीकत में सच्ची खुशी यही होती है लोगों की खुशी में ही अपनी खुशी खोजनी चाहिए आज के इस सेवा कार्य में साधु वासवानी मिशन बिलासपुर के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा जिनमें प्रमुख हैं डॉ रमेश कलवानी नानक पंजवानी डॉक्टर अभिषेक कलवानी अजंली रोचवानी, संगिता अनुराग तोलानी, पुष्पा गवलानी सिमी भक्तानी सरिता पजवानी व अन्य लोगों का सहयोग रहा।
