छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी की प्रदेश अध्यक्ष सुष्मिता जेठानी
माता रानी का आशीर्वाद लेकर जनसेवा और समाजहित के मार्ग पर आगे बढ़ने का लिया संकल्प
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय में आज माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी से भी भेंट कर सौजन्य मुलाकात की।
माता रानी के दर्शन के दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। साथ ही प्रार्थना की गई कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे और जनसेवा, समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।
प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी से हुई मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही। इस दौरान संगठनात्मक सौजन्य और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की भावना भी देखने को मिली।
माता रानी के प्रति आस्था और जनसेवा के संकल्प के साथ यह अवसर सकारात्मक ऊर्जा एवं नई प्रेरणा देने वाला रहा।
