लिंगियाडीह में सड़क और नाली निर्माण का भूमिपूजन
विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा के विभिन्न वार्डों में निरंतर जारी हैं विकास कार्य
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा पार्षद जय वाधवानी के अथक प्रयासों से और
सजक प्रहरी की तरह कार्य करते हुए अपने वार्ड में विकास के कार्य को और आगे बढ़ाते हुए
वार्ड क्रमांक-50 के लिंगियाडीह क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए नवीन सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ कराया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क सुविधा बेहतर होने के साथ ही जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बेलतरा विधानसभा के यशस्वी विधायक एवं जननेता श्री सुशांत शुक्ला के कुशल नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक-50 के लिंगियाडीह में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल की गई। सड़क एवं नाली निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी मदद मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम जोन क्रमांक-7 की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, एल्डरमैन श्री भगवती साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री शरद खैरवार सहित भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना प्राथमिकता है।
जनसेवा ही संकल्प, विकास ही प्राथमिकता के ध्येय के साथ वार्ड क्रमांक-50 में सड़क एवं नाली निर्माण की यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
