बिलासपुर : अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे पर नर्सिंग सेवाओं मे विशिष्ट कार्य शैली के लिए मैत्री पथ संगठन द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह मे वरिष्ठ समाज सेवी रेणु गौतम जी के विशिष्ट आतिथ्य मे आशाकिरण , दीपा साहू व सिमरन जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया नगर के प्रख्यात सर्जन डा ब्रजेश पटेल जी के सानिध्य मे सेवाएं देने वाली इन तीनो सिस्टर के उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित होने पर सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक गण माधव मजुमदार , रेखा आहुजा व सतराम जेठमलानी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभ कामनाएं प्रेषित की।
