
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध दानवीर अमरनाथ साव की जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन आगामी दिसम्बर माह में आयोजित करने हेतु बैठक आयोजित की गई । शिव प्रताप साव जी के जूना बिलासपुर स्थित निवास में आयोजित यह बैठक डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्य में समाजसेवी शिव प्रताप साव की अध्यक्षता एवं न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेयी जी के अति विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई । मुख्य अतिथि डाॅ विनय कुमार पाठक ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन भव्य रूप से मनाया जायेगा । इस अवसर पर दानवीर अमरनाथ साव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केन्द्रित एक राष्ट्रीय स्तर पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी एवं स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा तथा दानवीर अमरनाथ साव जी के नाम से दो साहित्य /समाज सेवियों का सम्मान किया जाएगा ।अध्यक्षीय उदबोधन में शिव प्रताप साव ने इस आयोजन के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए सभी साहित्यकारों एवं पदाधिकारियों से पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया । इस अवसर पर उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर नगर के सुरेश सिंह बैस, डाॅ गजेन्द्र तिवारी, डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव,डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे, डाॅ शत्रुघन जेसवानी, डाॅ आभा गुप्ता, शीतल प्रसाद पाटनवार, डाॅ विवेक तिवारी, राजेश सोनार,अनिरुद्ध परिहार ,सनत तिवारी, डाॅ अंकुर शुक्ला, श्रीमती रश्मि लता मिश्रा, विष्णु कुमार तिवारी, अवनीश साव, ध्रुव देवांगन,आदि साहित्यकारगण एवं समारोह समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित थे । बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन अनिरुद्ध परिहार ने किया ।
