
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी की प्रथम महिला अध्यक्ष सुषमा जेठानी शक्ति रास गरबा डांडिया आयोजन में हुईं शामिल, आयोजकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएंबिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी की प्रथम महिला अध्यक्ष सुषमा जेठानी बिलासपुर पहुंचीं। यहां आयोजित शक्ति रास गरबा डांडिया कार्यक्रम में उन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजनकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत, सत्कार एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान सुषमा जेठानी ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि “मां की कृपा सब पर बनी रहे। नवरात्रि मां की आराधना करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का पावन समय है।” उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन हर जगह होना चाहिए, ताकि लोगों का अपनी संस्कृति, परंपराओं और धर्म के प्रति जुड़ाव बढ़े तथा नई पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सके।उन्होंने शक्ति रास गरबा डांडिया कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन को सुंदर और सराहनीय बताया। साथ ही आयोजनकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।नवरात्रि के उल्लास और भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
