
, रीवा। गोहर फाउंडेशन द्वारा ग्राम सोहागी में कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग संस्थान संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक अथवा अन्य किसी भी कारण से किसी बच्चे की शिक्षा बाधित न होने देना तथा गांव को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। इस पुनीत कार्य में कटनी से आए आदरणीय उमेश सर शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष प्रतिनिधि मेजर अनुपम मिश्रा जी सचिव भक्त कवि अभिषेक द्विवेदी जी एवं उनकी समर्पित टीम इस जनहितकारी पहल को सफल बनाने में जुटी हुई है। संस्थान के संचालन एवं व्यवस्थाओं में सहयोगी के रूप में संस्था के पदाधिकारी श्री करण सिंह जी, श्री प्रवीण मिश्रा जी एवं श्री प्रियांकुल सिंह श्री सुमित सोनकर जी जी का योगदान अत्यंत सराहनीय है। इन सभी का समर्पण इस पहल को मजबूती प्रदान कर रहा है। शीघ्र ही यह निःशुल्क कोचिंग संस्थान ग्राम पंचायत सुहागी के पंचायत भवन में संचालित किया जाएगा, अभी संस्थान सोहागी चौराहे पर स्थित निहाल कुशवाहा जी के भवन में संचालित हो रहा हैसंस्थान द्वारा अभी 50 से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। संस्था का संकल्प है कि शिक्षा के अभाव में किसी भी बच्चे का भविष्य अंधकारमय न हो और प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। गोहार फाउंडेशन की ओर से सभी नागरिकों एवं अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि इस जनहितकारी पहल को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इसकी जानकारी मिल सके। यह पहल सोहागी में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है। इस सार्थक पहल में संस्था का सहयोग करें।किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8236068727
