
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के साथ आज रायपुर जिले के अभनपुर स्थित श्री आशुतोष अलका अग्रवाल मंगल भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का श्रवण किया।‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों की प्रेरक कहानियों को साझा करते हैं। यह कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को सामने लाने का माध्यम बनता है।कार्यक्रम के जरिए जनशक्ति की क्षमता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया जाता है। साथ ही, यह देशवासियों को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और जनभागीदारी की कहानियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
