
मांगा ज्ञानेश कुमार का स्तीफा*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत दिल्ली में आयोजित विशाल महारैली के तर्ज पर बिलासपुर शहर कांग्रेस द्वारा स्थानीय स्तर पर भी 01 नवंबर को दोपहर 1 बजे गांधी चौक जूना बिलासपुर में धरना प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्तीफे की मांग करते हुए विशाल धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शिवा मिश्रा जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्री राजेश पांडे जी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी, पूर्व शहर अध्यक्ष श्री नरेंद्र बोलर जी, श्री अमर बजाज जी, पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमती पिंकी बत्रा जी, श्री मनोज तिवारी जी, श्री मजहर अली जी, श्री अर्पित केसरवानी जी, श्री रवि बैनर्जी जी, श्री सुबोध केसरी जी, श्री विकास सिंह जी ने वोट चोरी के खिलाफ इस लड़ाई में अपने अपने विचार रखते हुए कहा की इंडिया गठबंधन के घटक दल लगातार देश को आगाह करते रहे है की चुनावी तंत्र का इस्तेमाल सत्तारूढ़ बीजेपी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। अब रिकॉर्ड पर यह सामने आया है कि निर्वाचन आयोग को एक व्यक्ति के नियंत्रण वाली व्यवस्था के रूप में चलाया गया, जिसमें राज्य के अधिकारियों को दरकिनार करते हुए व्यापक चुनावी अनियमिताओं को अंजाम दिया गया।अतः कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सभी दलों द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार इस तानाशाही पूर्ण कार्यप्रणाली एवं संस्थागत कब्जे के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने हेतु मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी, पद से तुरंत हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयो एवं मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक और स्वतंत्र समीक्षा की मांग करते हैकांग्रेस का यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक श्री ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया नहीं जाता, उनकी गिरफ्तारी नहीं होती और विधि अनुसार दंडित नहीं किया जाता।जिला शहर महामंत्री एवम असंगठित कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री गौरव ऐरी जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए देश के प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा ये आंदोलन जारी रखने का पार्टी द्वारा लिया गया प्रण दोहराया।कार्यक्रम में राजेश पांडे, नरेंद्र बोलर, राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, राजेश शुक्ला, पिंकी बत्रा, मनोज तिवारी, रामा बघेल, शैलेंद्र जायसवाल, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, दीपांशु श्रीवास्तव, जुगल गोयल, सुबोध केसरी, संतोष ढीमर, शंकर कश्यप, करम गोरख, अमर बजाज, अमीन मुगल, सुदेश दुबे, मजहर अली, रवि बैनर्जी, अर्पित केसरवानी, विकास सिंह, विनय रात्र, हैरी डेनियल, सुभालक्ष्मी सिंह, वजीर अली, बंटी बत्रा, अनूप केसवानी, शान सिंह, ऑन खान, राजेंद्र शर्मा, कुशल मेंढे, ऋषि कश्यप, उमेश वर्मा, रतन तिवारी, सूरज गड़ेवाल, कौशिक, राजा ढीमर, रिहान रात्र, निर्मल मरकाम, भरत, विभूति गौतम, मोहसिन खोखर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।*सादर सूचनार्थ*ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर) बिलासपुर
