
चकरभाठा। संत श्री कंवरराम साहिब जी के 86वें शहीदी दिवस के अवसर पर चकरभाठा स्थित पूज्य रियायती पंचायत संत कंवरराम धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने संत श्री कंवरराम साहिब जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा मोमबत्तियां जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भक्तजनों ने दो मिनट का मौन धारण कर संत श्री कंवरराम साहिब जी को नमन किया। इसके पश्चात 108 बार राम नाम का जाप कर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। पूरा वातावरण संत श्री कंवरराम साहिब जी के जयकारों और भक्ति भावना से ओतप्रोत रहा।
इस आयोजन के माध्यम से संत श्री कंवरराम साहिब जी के त्याग, तपस्या, सेवा, मानवता और आध्यात्मिक विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी विनोद चावला के द्वारा दी गई
सेवा में: पूज्य रियायती पंचायत, संत कंवरराम धर्मशाला, चकरभाठा।
