
बिलासपुर :- संतों का आशीर्वाद जीवन को देता है नई दिशा, मन को मिलती है शांति और आत्मा को सकारात्मक ऊर्जापरम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के पावन दर्शन करने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस आध्यात्मिक एवं दिव्य अवसर पर गुरुदेव के श्रीचरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।संत-महात्माओं का सानिध्य मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ ही उसे आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। गुरुओं के दिव्य वचन और उनका आशीर्वाद जीवन की कठिनाइयों में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं तथा मन को शांति और आत्मा को नई ऊर्जा से भर देते हैं।गुरुदेव के दर्शन कर मन श्रद्धा, भक्ति और आनंद से भावविभोर हो उठा। यह पल जीवन के लिए अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायक रहा।इस पावन अवसर पर परम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं बारंबार प्रणाम। 🐊जय श्रीराम! सनातन धर्म की जय!
