
रीवा 04 नवम्बर। नगर में धार्मिक त्योहारों को मनाने और भव्य बनाने में वरिष्ठ समाज सेवी नारायण डिगवानी की कर्मठ संघर्षरत तपस्या की भूमिका सराहनीय है। साहित्यिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक रचनात्मक कार्यो का उनका लेखा-जोखा किसी इतिहास से कम नही है। नगर में नवदुर्गा गरबा, दीपोत्सव, पतंग माहेत्सव, लठ्ठमार होली, जन्माष्टमी, पार्थिव शिवलिंग निर्माण, श्री गणेश महोत्सव, शरद महोत्सव जैसे आयोजनो की भव्य शुरूआत के प्रणेता श्री डिगवानी के 70वें जन्मदिन पर स्थानीय शांतिधाम में कलम परिवार द्वारा आयोजित बधाई गोष्ठी में संजय गांधी अस्पताल के पूर्व संचालक डॉ0 सी.बी.शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते हुये अपनी शुभकामनाओं के साथ दीर्धायु होने का आर्शीवाद प्रेषित किया, अध्यक्षता कर रही ब्रहमाकुमारी की संचालिका राजयोगिनी लता बहन ने आश्रम में प्रतिवर्ष जन्मदिन आयोजित किये जाने के लिये संकल्प कराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिन्धु पंचायत के अध्यक्ष स0 प्रहलाद सिंह, उमा परौहा चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ0 के0के0परोहा, अ.भा.ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मोहन तिवारी, बघेलखण्ड सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगजीवलाल तिवारी, पूर्व संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग डॉ0 रश्मी शुक्ला, पूर्व डी.एस.पी. पन्नालाल अवस्थी, वरिष्ठ बाल्य चिकित्सक डॉ0 ज्योति सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी राजकुमार टिलवानी, शंकर साहनी ने मिलकर पगड़ी के साथ 11 शाल पहनाकर बधाई दी। मंच संचालन कलम परिवार के महासचिव अमित द्विवेदी ने किया। कलम परिवार के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी, महिला अध्यक्ष डॉ0 अरूणा पाठक आभा, युवा अध्यक्ष सत्यम शुक्ला ने सभी अतिथियों को रामनामी पट्टा पहना कर स्वागत किया। आयोजन की व्यवस्था अवधेश श्रीवास्तव ने संभाली। केक काट कर जन्म दिन की शुरूआत से एवं ब्रहमाभोजन में शामिल होकर आयोजन की खुशियॉ मनाई गई। कलम परिवार द्वारा आयोजित यादगार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मानस मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष पियूषेन्द्र त्रिवेदी, प्रचार सचिव शिव शंकर दीक्षित, धर्म परिवार के आजीवन संरक्षक सुनील अग्रवाल अध्यक्ष, गुरमीत सिंह मंगू, महासचिव सुरेश विश्नोई, कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश तोमर, रिदम म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ0 विनोद तिवारी, महासचिव पियूष मिश्रा, सदस्य दिलीप ठारवानी, सतीश मिश्रा, हिन्दू धर्म परिषद के आजीवन संरक्षक अविराज, अध्यक्ष संजय तिवारी मुन्नू, संरक्षक रिषिशंकर मिश्रा, डीसेंट ग्रुप के राजीव वर्मा गुड्डू, कुशल गुप के रामकुशल कुशवाहा, हम एक है के अध्यक्ष नागेन्द्र मिश्रा मणी, कलम परिवार की रश्मी शुक्ला किरण, डॉ0 गीता शुक्ला गीत, आशा गुप्ता, स्नेहा त्रिपाठी खनक, प्रतिभा मिश्रा, भाजपा नेता राजनारायण शुक्ला, हशमत रीवानी, एस.पी.तिवारी, आशीष खरे, संतोष उपाध्याय, प्रसिद्ध गायक राजकपूर शुक्ला, एंकर नीलेश श्रीवास्तव, हिन्दू धर्म परिषद के युवाअध्यक्ष राहुल वर्मा रतहरा, बघेली सेवा मंच के अध्यक्ष भ्रगुनाथ पाण्डेय भ्रमर, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के महासचिव डॉ0 राजा मिश्रा, पत्रकार मुकुन्द प्रसाद मिश्रा, पत्रकार रामचंद वर्मा, एड. विकास पटेल, समाज सेवी दीपक पटेल, विश्वनाथ सिंह खारौल, प्रेमनाथ, बजरंग शर्मा, संतलाल पटेल, प्रभात सिंह, शेलेन्द्र दुबे सहित कई स्नेही जनो ने अपनी शुभकामनाओं के साथ श्री डिगवानी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किये। अंत में श्री डिगवानी ने पधारे स्नेही जनों का आभार प्रदर्शन करते हुये भविष्य में भी सबके सहयोग के लिये हार्दिक कामना की साथ ही जब तक जीवन है सतत अपना कर्म करने का संकल्प लिया।प्रेषक- रामकृष्ण द्विवेदी अध्यक्ष कलम परिवार
