
बिलासपुर :- होटल बंसी वाला के मालिक दिनेश चंदानी ने कहा कि स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और कारीगरों की मेहनत से ही शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। दीपावली पर मिठाई, कपड़े, पूजा सामग्री, मिट्टी के दीये और सजावट का सामान स्थानीय बाजारों से खरीदकर हम न केवल अपने शहर के व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं

, बल्कि कई परिवारों की खुशियों का कारण भी बन सकते हैं। हमारी छोटी-सी खरीदारी किसी दुकानदार के कारोबार को नई मजबूती दे सकती है।उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस दीपावली अपना शहर, अपना व्यापार और अपना गौरव के संकल्प को अपनाएं। त्योहार की खुशियां अपने परिवार तक सीमित न रखें, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों के जीवन में भी खुशहाली लाएं। उन्होंने बिलासपुर के समस्त व्यापारियों एवं शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं
