
बिलासपुर :- धन गुरु नानक दरबार में सजा महान कीर्तन दरबार, सुखमणि साहिब के पाठ के बाद विश्व शांति एवं सरबत के भले के लिए की गई अरदासबिलासपुर। धन गुरु नानक दरबार, डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब में भाई साहब मेहरबान सिंह साहब जी की मासिक वरसी श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई। इस पावन अवसर पर महान कीर्तन दरबार एवं सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया और गुरु की वाणी का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत सुखमणि साहिब के पाठ से हुई। इसके पश्चात महान कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें बब्बल भाई साहब ने अपनी मधुर सत्संग एवं कीर्तन प्रस्तुति से संगत को निहाल किया। गुरु की महिमा और भक्ति से ओतप्रोत शबदों के गायन से पूरा दरबार भक्तिमय हो उठा। उपस्थित संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरु वाणी का श्रवण किया।सत्संग एवं कीर्तन के समापन के पश्चात दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी जी ने विश्व शांति, मानव कल्याण और सर्वत्र सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अरदास की। साथ ही भाई साहब मेहरबान सिंह साहब जी की आत्मिक शांति के लिए भी गुरु महाराज के चरणों में प्रार्थना की गई।इस अवसर पर दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखीजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखीजा, मेघराज नारा, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉक्टर हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉक्टर सोनम एवं अक्षय, दीपक लालवानी एवं नीलम लालवानी, रोशन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पूरे समय गुरु भक्ति, सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला। अंत में संगत ने गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाकर सभी के सुख, शांति और मंगल की कामना की।
