
बेलतरा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला के निज कार्यालय ‘सेवा सदन’ में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी, मित्रगण एवं क्षेत्रवासी पहुंचे।समारोह के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी विधायक को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से आपसी मेल-मिलाप, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली। सेवा सदन में पूरे समय उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ विधायक की आत्मीय बातचीत ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।विधायक सुशांत शुक्ला ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें प्रेम, विश्वास, सहयोग और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना ही उनका उद्देश्य है।इस अवसर पर सेवा सदन में उमड़ी आत्मीयता और उत्साह ने दीपावली के पर्व की खुशियों को और भी यादगार बना दिया।
