
बिलासपुर ;- स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मंबिलासपुर। सरकंडा स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 20 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्या के विधायक धर्मलाल कौशिक, डॉ ललित ललीत वरिष्ठ समाजसेवी
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर मेले के सफल आयोजन की कामना की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की सराहना की गई। स्वदेशी मेला देश में निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों और हुनर को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।
मेले के माध्यम से लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक करने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ ही छोटे एवं मध्यम उद्यमियों के लिए नए अवसर भी सृजित करते हैं।
आयोजकों को उम्मीद है कि सात दिनों तक चलने वाले इस मेले में शहरवासियों की अच्छी भागीदारी रहेगी और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित होगा।
