
बिलासपुर, 10 नवंबर 2026:प्रनुशा हेल्थ केयर समिति के तत्वावधान में आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को सिविल लाइन्स, बिलासपुर स्थित कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना था।शिविर के दौरान आश्रम में निवास करने वाले 50 से अधिक वृद्धजनों के स्वास्थ्य की सघन जांच की गई। इस आयोजन की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित रहीं: स्वास्थ्य परीक्षण: शिविर में उपस्थित सभी वृद्धजनों की शुगर (ब्लड ग्लूकोज) और रक्तचाप (बी.पी.) की निःशुल्क जांच की गई। नेत्र परीक्षण: वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से मोतियाबिंद (Cataract) चेकअप किया गया ताकि समय रहते आंखों की समस्याओं की पहचान की जा सके। स्वास्थ्य जागरूकता: चिकित्सकों एवं समिति के सदस्यों द्वारा वृद्धजनों को दैनिक जीवन में खान-पान, योग, नियमित दिनचर्या और बढ़ती उम्र में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। निःशुल्क दवा वितरण: जांचोपरांत चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सभी जरूरतमंद वृद्धजनों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।इस सफल आयोजन में सहभागिता के लिए संस्था की सचिव डॉ तृप्ति सिंग जी ने आश्रम प्रबंधक श्री रंजन प्रधान व संस्था के मार्ग दर्शक वरिष्ठ चिकित्सक बृजेश पटेल जी के प्रति आभार व्यक्त किया ,,, आश्रम के प्रबंधन और वृद्धजनों ने प्रनुशा हेल्थ केयर समिति के इस सराहनीय और संवेदनशील प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। समिति के सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और कल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया है।प्रेषकडॉ तृप्ति सिंग *सचिव*प्रनुषा हेल्थ केयर समिति।11/11/2026
