
बिलासपुर। शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और क्रिकेट के प्रति उत्साह को नई ऊंचाई प्रदान करने के उद्देश्य से हिंदू प्रीमियर लीग (HPL – Hindu Premier League) का आयोजन किया जा रहा है। लीग को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे होटल बंसिवाला में आयोजित की जाएगी।आयोजकों के अनुसार इस लीग की खास बात यह होगी कि इसमें किसी भी खिलाड़ी को अनसोल्ड नहीं रखा जाएगा। यानी नीलामी में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को किसी न किसी टीम में खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और इसके बाद फाइनल मुकाबले के जरिए विजेता टीम का फैसला होगा।8 ओवर के होंगे मुकाबले, 35 मिनट में पूरा करना होगा मैचHPL के अंतर्गत प्रत्येक टीम को 8 ओवर का मुकाबला खेलना होगा। एक मैच को पूरा करने के लिए 35 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। 22 और 23 नवंबर को मुकाबले शाम 4 बजे से शुरू होंगे। इन दो दिनों में प्रतिदिन कुल 6 मैच खेले जाएंगे। मैचों का समय क्रमशः शाम 4 बजे, 5:15 बजे, 6:15 बजे, 7:15 बजे, 8:15 बजे और 9:15 बजे निर्धारित किया गया है।24 नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल का रोमांचप्रतियोगिता के अंतिम चरण में 24 नवंबर को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल शाम 4:30 बजे और दूसरा शाम 6 बजे होगा। वहीं खिताबी मुकाबला रात 8:30 बजे खेला जाएगा। इस तरह तीन दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद मिलेगा।HPL का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना, खेल भावना को बढ़ावा देना और समाज के युवाओं को खेलों से जोड़ना है। खिलाड़ियों की नीलामी से लेकर फाइनल मुकाबले तक यह लीग क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।
