
हिन्द-सिन्ध के सुप्रसिद्ध सिंधी समाज के धर्मगुरु योगीराज संत शिरोमणी बाल ब्रह्मचारी परमपुज्यनीय गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री महंत बाबा कल्याणदास उदासीन चेला श्री श्री 1008 परमहंस महंत बाबा गुरुमुखदासजी उदासीन चेतनदेव कुटिया कनखल हरिद्वार वालों का 53 वाँवर्सी महोत्सव दिनांक 17 नवंबर 2026 मंगलवार एवं 18 नवंबर 2026 बुधवार दोनों दिन बड़े धूमधाम से ब्रह्मलीन महंत प्रयागमुनी, ब्रह्मलीन सतगुरु महंत तुलसीदासजी उदासीन के शुभ आशीर्वाद सेहिन्द-सिन्ध की सुप्रसिद्ध गुरु ज्ञानदासजी की गुरुगादी के वर्तमान गादीनशीन मालीकमहंत श्री जयेशदास उदासीनके पावन सानिध्य में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में आप सपरिवार पधारकर तन-मन से सेवा कर अपना जीवन सफल बनाएं। इस कार्यक्रम की जानकारी अपने ईष्ट मित्रों एवं रिश्तेदारों को भी अवश्य दें। यही व्हाट्सएप पत्रिका ही आपके लिए प्यार भरा संदेश है। इसे दिल से स्वीकार करें कार्यक्रम दिनांक 17 नवंबर 2026 मंगलवार• सुबह 11.30 बजे श्री गणेश पूजन, एवं 12.30 बजे श्री गुरु श्री चन्द्र सिद्धान्त सागर के अखण्ड पाठ साहिब का शुभारंभ।* * दोपहर 2 बजे इन्दौर सिन्धी साधु समाज एवं श्री अखण्ड धाम के साधु-संतों व ब्राह्मणों का भोजन तत्पश्चात् भण्डारा।* विशाल भंडारा * स्वामीजी की वर्सी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री जयेश प्रार्थना अन्नक्षेत्र द्वारा धर्मप्रेमी जनता के लिए दि. 17 नवंबर 2026 मंगलवार को विशाल भण्डारे का आयोजन शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक* रात्रि 9 बजे सत्संग-कीर्तन गुरु वचनों पर विशेष कार्यक्रम महंत श्री जयेशदास उदासीन द्वारा व महाआरतीरात्रि 11 बजे तत्पश्चात् 11.30 बजे भण्डारा महाप्रसादी।18 नवंबर 2026 बुधवार* दोपहर 12 बजे से सत्संग कीर्तन एवं स्वामीजी के जीवन पर व्याख्यान। दोपहर 3 बजे भोग साहिब व 3.30 बजे भण्डारा।* एवं इंदौर शहर की धर्म प्रेमी जानता के लिए विशाल भंडारे का आयोजन 5:30 से 8 बजे तक रखा गया है! इस कार्यक्रम के अलावा अनेकों धार्मिक अनुष्ठान किए जाएँगे यह जानकारी हमे प्रदेश सह सचिव विश्व सनातन परिषद श्री लेखराज मोटवानी लेखू भाई ने दी है उन्होंने बताया यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सिंधी समाज के भव्य स्थान श्रीमान 1008 बाबा कल्याणदास दरबार में मनाया जा रहा है ! जिसमे धर्म प्रेमी जानता के साथ सिंधी समाज व अन्य समाज के लोग मिलकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना करेंगे जिससे पूरी दुनिया में शांति का वातावरण बना रहे !
