
वासु मंगलम में कैट चकरभाठा के द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमे नगर के 100 से भी ज्यादा व्यापारियों ने कार्यक्रम में उपस्तिथि थी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र गांधी व अतिविषिट अतिथि कैट बिलासपुर की महिला अध्यक्ष श्रीमती निहारिका त्रिपाठी व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओमप्रकाश दुबे (अध्यक्ष चकरभाठा कैट) व प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर पंजवानी ने की ।
श्री जितेंद्र गांधी ने कैट के बारे में विस्तार से व्यापारियों के समक्ष जानकारी दी व बहुत ही कम समय मे चकरभाठा के 50 सदस्य बनाये गए है उसके लिए कैट चकरभाठा की तारीफ की प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर पंजवानी ने दीपावली पर्व की सभी को बधाई देते हुए बताया कि व्यापारी संगठन का होना अत्यंत जरूरी है श्री कृष्णकुमार कौशिक व श्री विजय वर्मा ने भी उद्बोधन देते हुए नगर के सभी व्यवसायियों को दीपावली पर्व की बधाई दी ।
उपस्तिथ व्यापारियों में कार्यक्रम के सयोजक श्री शेवाराम रोचवानी राजेश रोचवानी प्रकाश कुकरेजा आशीष खत्री गोविन्द झमवानी चंद्रपाल पमनानी सतपाल गिडवानी विजय वर्मा भूलेश्वर कौशिक दिवाकर दुबे शौरभ कौशिक सुनील फोटानी रवि फोटानी जयकिशन टहिल्यानी श्याम सुंदर पंजवानी हरीश पंजवानी उत्कर्ष ग्रेवाल नरेंद्र खत्री विनोद चावला बब्बू चावलाव अन्य कई गणमान्य व्यापारी उपस्तिथ थे
