
जमात द्वारा संचालित मदरसे में रविवार को आयोजित किया गया शिविर में डॉ. समर्थ शर्मा ग्लोबल गैस्ट्रो ऐंवं लीवर रोगों के विशेषज्ञ की टीम, बिलासा ब्लड सेंटर की टीम, डॉ. यशवंत दुबे अर्पण शुगर क्लिनिक की टीम ने अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की रक्तदान शिविर में दाऊदी बोहरा जमात के करीब 35 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का फर्ज़ निभाया, जिसमें 4 महिलाएं भी शामिल रहीं शिविर में दुर्लभ मिलने वाला ओ नेगेटिव, बी नेगेटिव ग्रूप भी जमा किया गया शिविर का मक़सद इंसानियत की सेवा और अपने समाज में युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक बनाना था, साथ ही समाज के हर वर्ग तक उचित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें इसके भी निरंतर प्रयास दाऊदी बोहरा जमात द्वारा किए जाते रहे हैं समाज द्वारा हाल ही में एक वोकाथान भी आयोजित की गई थी जिस से समाज के साथ साथ शहर को भी स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन की प्रेरणा दी गई!शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुंदर व्यवस्थाओ के साथ संचालित किया गया चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों लोगों की जाँच कर उन्हें स्वास्थ्य परामर्श दिया !डॉ. समर्थ शर्मा द्वारा लिवर और पेट सम्बंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुवे विशेष देखभाल के तरीके समझाये गए !रक्तदान शिविर में जमा हुआ रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए निशुल्क डोनेट किया गया जिसे बिलासा ब्लड सेंटर की मदद से उन बच्चों तक पहुँचाया जाएगाशिविर का संचालन और सफल आयोजन शब्बीर बन्दुकवाला, ताहेर भारमल, जोहेर भारमल, अब्दुलहुसैन, अदनान वनक और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया शिविर में निशुल्क सेवाएं जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी और संजय मतलानी की टीम द्वारा दी गईं !
