
रायगढ़ में विगत कुछ दिनों से सिंधी कॉलोनी स्थित कच्ची खोली एवं पक्की खोली के नामकरण को लेकर कुछ लोगों द्वारा विवाद खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना पूरी जानकारी एवं तथ्यों की पुष्टि किए कुछ लोगों ने समाज को भड़काने तथा हिंदू समाज के लोगों के बीच आपसी वैमनस्य पैदा करने का प्रयास किया।लेकिन जब इस पूरे मामले की वास्तविकता और तथ्यों की जानकारी सामने आई, तो स्पष्ट हुआ कि कच्ची खोली और पक्की खोली नाम वहां के स्थानीय निवासियों द्वारा ही रखे गए थे। उस समय वहां कच्चे मकान अधिक होने के कारण उस क्षेत्र को कच्ची खोली कहा जाता था, वहीं पक्के मकानों वाले क्षेत्र को पक्की खोली के नाम से जाना जाने लगा।अब यह भी स्पष्ट हो रहा है कि नामकरण में परिवर्तन की प्रक्रिया स्थानीय निवासियों की सहमति एवं उनकी पहल से आगे बढ़ रही है। ऐसे में यह आरोप लगाना कि किसी के पूर्वजों के नाम या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है, तथ्यों के बिना लगाए जा रहे आरोप हैं।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय निवासियों को इस नाम परिवर्तन पर कोई आपत्ति नहीं है। फिर भी कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक विवाद खड़ा कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।यदि किसी पक्ष का यह दावा है कि वर्तमान नाम उनके पूर्वजों के नाम पर रखे गए थे, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से ऐतिहासिक प्रमाण एवं तथ्य सामने रखने चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।हमारा स्पष्ट मत है कि समाज में विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए। किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सच्चाई जानना आवश्यक है। बिना तथ्यों के समाज को बांटने और लोगों को आपस में लड़ाने का प�
