शदाणी दरबार रायपुर में संतों के जीवन, सेवा, परोपकार और आध्यात्मिक ज्ञान को समर्पित पुस्तक का हुआ लोकार्पण, लेखिका ने जताया आभार
रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर में बिलासपुर की कवयित्री एवं लेखिका मुस्कान बच्चाणी द्वारा लिखित पुस्तक ‘ रूहानीसफर ’ का विमोचन संत साईं श्री डॉक्टर युधिष्ठरलाल साहिब जी के पावन करकमलों से किया गया। इस अवसर पर संतजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। लेखिका मुस्कान बचानी ने हमर संगवारी से विशेष बातचीत में बताया कि वह पिछले एक वर्ष से इस पुस्तक को लिखने में जुटी थीं। सिंध से परम आदरणीय श्री गोंबिदराम दादा से भी ज्ञान अर्जीत कर ,सभी तक पहुंचाने का प्रयास किया है।पुस्तक पूर्ण होने और शदाणी दरबार के संतजनों के आशीर्वाद से इसका विमोचन होने पर उन्होंने बेहद खुशी व्यक्त की। लेखिका ने बताया कि ‘रूहानी सफर’ में शदाणी दरबार की आध्यात्मिक परंपरा, प्रथम संत से लेकर वर्तमान तक संतों के जीवन, उनके तप, त्याग, सेवा, परोपकार, जनहित के कार्यों और समाज को दिए गए योगदान का वर्णन किया गया है। पुस्तक में संतों की महिमा, उनके विचार, ज्ञान, आशीर्वचन और आध्यात्मिक संदेशों को शब्दों के माध्यम से संजोने का प्रयास किया गया है। मुस्कान बचानी ने कहा कि यह पुस्तक केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ज्ञान का एक ऐसा भंडार है, जिसमें शदाणी दरबार तीर्थ की गौरवशाली परंपरा और संतों की जीवन यात्रा को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। इसमें संतों के जीवन से प्रेरणा लेने, उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सेवा और परोपकार की भावना को आत्मसात करने का संदेश समाहित है। लेखिका ने भावुक होकर कहा कि इतने बड़े आध्यात्मिक दरबार के संतजनों का आशीर्वाद मिलना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव की बात है। उन्होंने विशेष रूप से संत साईं श्री युधिष्ठरलाल साहिब जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने विश्वास जताकर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना और लेखन का अवसर देना उनके लिए प्रेरणादायक रहा उन्होंने कहा कि संतजनों के मार्गदर्शन, सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से ही यह कार्य पूर्ण हो सका। पुस्तक का विमोचन शदाणी दरबार के कार्यक्रम में संतजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जो उनके जीवन का एक यादगार एवं भावनात्मक क्षण बन गया। ‘रूहानी सफर’ के माध्यम से मुस्कान बचानी ने संतों की आध्यात्मिक विरासत, उनके सेवा भाव और ज्ञान को अक्षरों में पिरोकर श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। शदाणी दरबार हर जाति लोग आते हैं” मानव सेवा माधव सेवा” यह सिर्फ नारा नहीं है रहां इन्सान की खि़ज़मत खुदा की खि़ज़मत समझी जाती है। सिन्धी में कविता के रुप में रुहानी सफर