
कटनी से मोहित एवं अंशुल विशेष रूप से पहुंचे
बिलासपुर, भजन-कीर्तन, अमृत वचनों, आरती और गुरु के अटूट लंगर ने बांधा समांबिलासपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व पूरे देश में श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर स्थित मैहड़ दरबार साहिब में भी साध-संगत द्वारा प्रकाश पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्ति, सत्संग, भजन-कीर्तन और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में मैहड़ दरबार कटनी, मध्यप्रदेश से नारायण साईं के बड़े सुपुत्र मोहित एवं अंशुल विशेष रूप से बिलासपुर पहुंचे। रात्रि 8 बजे गुरु नानक देव जी, बाबा थावर दास साहेब एवं सतगुरु के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया और विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर मोहित भैया ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों ने उपस्थित साध-संगत को भावविभोर कर दिया और श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे।कार्यक्रम के दौरान कटनी से दादी साहिबा ने फोन के माध्यम से अपने अमृत वचनों द्वारा साध-संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है और पाप बढ़ता है, तब धरती माता की पुकार पर भगवान किसी न किसी रूप में पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। गुरु नानक देव जी भी भगवान का स्वरूप हैं, जिन्होंने संसार को भक्ति, प्रेम और सच्चाई की राह दिखाई।दादी साहिबा ने अपने जीवन से जुड़ा एक आध्यात्मिक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि एक बार जब वे मैहड़ गई थीं, तब वहां कई ऐसी अलौकिक घटनाएं घटीं, जिन्हें देखकर और अनुभव करके ईश्वर की शक्ति पर विश्वास और गहरा हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इंसान सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से प्रभु को याद करता है तो भगवान श्रीकृष्ण किसी न किसी रूप में उसकी सहायता के लिए अवश्य पहुंचते हैं।इस अवसर पर नारायण साईं जी ने भी समस्त भक्तों एवं साध-संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के समापन अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं, गुरु को भोग अर्पित किया गया तथा विश्व कल्याण और समस्त मानव समाज की सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक आरती की गई। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर एवं आम भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत कशयप कॉलोनी के अध्यक्ष भाई साहब जगदीश जज्ञासी एवं पंचायत के अन्य सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी ने गुरु दरबार में हाजिरी लगाकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मोहित भैया द्वारा समिति के सदस्यों का सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम की कवरेज हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा ने की तथा संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मैहड़ दरबार बिलासपुर के समस्त सदस्यों एवं महिला समिति का विशेष सहयोग और योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान दरबार साहिब का वातावरण गुरु भक्ति, श्रद्धा, प्रेम और सेवा भावना से सराबोर रहा।
